धनौरा: मंडी धनौरा में चकबंदी के लिए आए किसान की मौत, ब्रेकर पर झटका लगने से बाइक से गिरे, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा
धनौरा में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। ढाकोवाली गांव के 50 वर्षीय गंगासरन पुत्र हरवंश सिंह चकबंदी की जानकारी लेने तहसील आए थे। तहसील से काम निपटाने के बाद वह मोटरसाइकिल से वापस गांव लौट रहे थे। धनौरा शेरपुर रोड पर कैसरा गांव में तालाब के निकट स्थित पुलिया के पास ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। वे सिर के बल गिर गए।