संडीला: गौसगंज के सौर्यांश सिंह ने SSC CGL में AIR-95 हासिल कर रचा इतिहास, बने इंस्पेक्टर
Sandila, Hardoi | Apr 11, 2026 कछौना क्षेत्र के ग्राम गौसगंज के निवासी सौर्यांश सिंह ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की प्रतिष्ठित संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 95वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और परिजनों सहित ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी है।