बैहर: नल-जल योजना विफल, ग्राम समरिया के रहवासी झिरिया का पानी पीने को मजबूर
जनपद पंचायत बैहर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत समरिया में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव के रहवासी झिरिया का पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बुधवार लगभग दोपहर 12 बजे बताया कि गांव में केवल एक हैंडपंप है, लेकिन वह भी कई दिनों से बंद