होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम नगरपालिका में जनगणना कार्य पूरा होने पर CMO ने सुपरवाइजरों और प्रगणकों को सम्मानित किया
नर्मदापुरम नगरपालिका कार्यालय में बुधवार को जनगणना कार्य पूर्ण करने पर सुपरवाइजर्स और प्रगणकों का सम्मान किया गया। चार्ज जनगणना अधिकारी एवं सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने पुष्पमाला पहनाकर सभी कर्मचारियों को बधाई दी। अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी एवं नपा कार्यालय अधीक्षक ने बताया कि सीएमओ के मार्गदर्शन में जनगणना कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया।