बैतूल नगर: “20 साल का इंतज़ार खत्म!”शिवसेना यूबीटी के विरोध के बाद जागा प्रशासन, विस्थापित दुकानदारों के लिए लगा ट्रांसफार्मर
बैतूल के कोठी बाजार से विस्थापित किए गए 85 दुकानदारों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। छत्रपति शिवाजी न्यू मार्केट में बिजली सुविधा के लिए ट्रांसफार्मर लगाने का काम सोमवार को देर शाम तक पूरा कर लिया गया है। करीब 20 साल से मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे दुकानदारों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2005 में नगर पालिका परिषद बैतूल ने गु