लोहंडीगुडा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बोधघाट परियोजना का किया विरोध, कहा- 56 गांव के डूबने का खतरा
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बोधघाट परियोजना को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार ने इसे केंद्रीय परियोजना बनाने की अपील की है । लेकिन इस परियोजना से क्षेत्र के 56 से अधिक गांवों के डूबने का खतरा है ।इससे बड़ी संख्या में आदिवासियों का विस्थापन होगा। इसलिए कांग्रेस सरकार ने मटनार बैराज की व्यवस्था की थी।