ऊन: ऊन चौकी पुलिस ने नलकूपों पर चोरी की वारदातों में जलालाबाद निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया, केबिल और स्टार्टर बरामद
Un, Shamli | Jun 11, 2026 गुरूवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक ऊन चौकी पुलिस ने क्षेत्र के बझेडी, पटनी परतापुर, बसी, गागौर आदि गांवों के जंगलों में नलकूपों पर चोरी की वारदातों में थानाभवन क्षेत्र के जलालाबाद निवासी गुफरान नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से केबिल के 3 टुकड़े और 3 स्टार्टर भी बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।