मछलीशहर: मुंगरा बादशाहपुर नगर के सिपाह मोहल्ले में जमीनी विवाद में मारपीट तीन घायल 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सिपाह मुहल्ले में सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर चले लाठी-डंडों में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने के लिए छोड़ दिया गया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने 13 लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज ।