धार: धार में हिट एंड रन: नशे में धुत कार चालक ने गाय को मारी टक्कर
Dhar, Dhar | Sep 18, 2025 धार शहर में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने गाय को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना श्याम ढाबे से ग्रिड रोड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक पंकज विश्वकर्मा नशे में धुत होकर लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय सड़क पर तड़पने लगी।