सैफई: नगला हरिज्ञान के पास खेत की मेड़ को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 3 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
Saifai, Etawah | Jul 1, 2024 सैफई के ग्राम नगला हरिज्ञान के पास बीते कुछ दिन पूर्व खेत की मेड़ को लेकर मारपीट और चक रोड काटने का मामला पीड़ित रामपाल यादव के प्रार्थना पत्र के आधार पर रविवार की शाम 4 बजे अनुराग उर्फ छोटे व उनके भाई विनय सहित उनके पिता रामनरेश निवासीगण नगला हरीज्ञान के खिलाफ दर्ज किया है पुलिस ने कहा कि जांच पड़ताल करने के बाद पिता व पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।