गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर के मुख्य चौराहे पर जर्जर स्थिति में खड़े करीब 20 साल पुराने फारुख गेट को जेसीबी से गिराया गया
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर के नेहरू चौक के मुख्य चौराहे का सौंदर्य करण किया जाएगा। कस्बा गुन्नौर के नेहरू चौक के मुख्य चौराहे को आधुनिक और आकर्षक रूप देने की कवायत शुरू हो गई है। जिसके लिए करीब 20 साल पुराने बने फारुख गेट को हटाकर अब इसके स्थान पर एक भव्य और आधुनिक प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा।