भगवानपुर: मोख्तियारपुर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर आयोजित, सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोख्तियारपुर पंचायत सरकार भवन के सभागार में मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। शिविर में लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों द्वारा समाधान का आश्वासन दिया गया।