खंडवा नगर: अतिक्रमणकारियों को कब्र खोदने की धमकी देने वाले अफसर की होगी जांच, 3 दिन में रिपोर्ट मांगी, तीन सदस्यीय जांच दल गठित
खंडवा रेंज के प्रभारी रेंजर शंकर सिंह चौहान के बिगड़े बोल पर विभागीय जांच शुरू हो गई है। सीसीएफ ने चौहान को शोकॉज नोटिस तो दिया ही है साथ ही उनकी कार्यप्रणाली को लेकर दल भी गठित किया है। जो तीन दिन में रिपोर्ट बनाकर सीसीएफ व डीएफओ को सौंपेगा। नरलाय ग्राम के पास वन भूमि पर चल रही अतिक्रमण मुहिम के दौरान प्रभारी रेंजर शंकर सिंह चौहान ने अतिक्रमणकारियों के बीच