टीकमगढ़: जंगल में मिला लापता बुजुर्ग का शव, परिजनों ने कहा - गोली मारकर हत्या की गई
श्रीनगर क्षेत्र के मुड़ापार जंगल में बुधवार सुबह एक लापता बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हरचरण रैकवार के रूप में हुई है। पुत्र रमेश रैकवार के अनुसार उनके पिता बीते दिन से लापता थे। परिजनों ने कनपटी और कमर के पास गोली जैसे निशान मिलने पर हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।