पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के गुरगुड़िया गांव में गुरुवार की शाम हुये वज्रपात में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया है. जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि गुरगुड़ियां गांव के पुतुल नायक और प्रशांत गोप घर के अंदर बैठे थे, इसी दौरान घर पर वज्रपात हो गई।