सकरा: बरियारपुर गांव में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, 1351 कन्याओं ने किया जलबोझी
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर गांव में बुधवार दोपहर दो बजे तक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। पूजा कमिटी के द्वारा मिला जानकारी के मुताबिक बाबा गणिनाथ महाराज की पूजा को लेकर 1351 कन्याओं ने गाजे बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा में शामिल हुई। जहां आचार्यों ने कदाने नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलबोझी कराया।