पतरातू: एनटीपीसी मजदूर यूनियन (एटक) ने पीवीयूएनएल महाप्रबंधक को 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा
एनटीपीसी मजदूर यूनियन (एटक) पीवीयूएनएल शाखा द्वारा विस्थापित प्रभावित एवं स्थानीय युवाओं के स्थाई रोजगार (नियोजन)के सवाल एवं मजदूरों की समस्याओं को लेकर पीवीयूएनएल प्रबंधन को 9 सूत्री मांग पत्र महाप्रबंधक पतरातु को सौपा,जिसका नेतृत्व एनटीपीसी मजदूर यूनियन (एटक) पीवीयूएनएल शाखा सचिव सह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पतरातू अंचल मंत्री कामरेड मनोज कुमार ने किया