नरेला: भलस्वा डेयरी से कुख्यात गैंगस्टर रोहित 'हड्डी' गिरफ्तार
स्पेशल स्टाफ ने भलस्वा डेयरी इलाके से 28 वर्षीय गैंगस्टर रोहित उर्फ हड्डी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर फायरिंग और हथियार प्रदर्शन के गंभीर आरोप हैं। आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।