पौड़ी: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के लिए अंतिम दिन हुए 48 नामांकन
Pauri, Garhwal | Jul 5, 2025 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत आज शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के तीसरे और आखिरी दिन जिला पंचायत सदस्य पद पर कुल 48 नामांकन दाखिल हुए। जिला पंचायत सदस्य पद के आरओ एवं मुख्य कृषि अधिकारी डॉ वीके यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रोज शुक्रवार तक जिला पंचायत सदस्य पद पर 133नामांकन हुए और आज 48 नामांकन हुए हैं बताया कुल मिलाकर 181उम्मीदवार अभी मैदान में हैं।