धौलपुर: डाबरी पूरा मै जलभराव सेट टापू पर पैसे बकरी चराने गए 13 लोग रात 1:00 बजे चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बीछिया के गांव के पास डाबरी पूरा टापू पर देर रात को 13 लोग फंस गए। सभी लोग पशु चराने के लिए गए हुए थे। जो लौटते वक्त बारिश की वजह से हुए जल भराव के बीच टापू पर ही फंस गए। रात 12:00 बजे प्रशासन को लोगों की फंसने की सूचना मिली। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।