धौलपुर: वारदात की फिराक में घूम रहे आरोपी को पुलिस ने छावनी के पास से किया गिरफ्तार, हथियार हुआ बरामद
सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले के खिलाफ कार्यवाही की है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने एक हस्तनिर्मित अवैध देसी कट्टा 315 बोर और एक कारतूस 315 बोर को बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना पर आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।