धौलपुर: धौलपुर जिले में 15 घंटे में हुई 21.88 इंच रिकॉर्ड बारिश
जिला कलेक्टर ने स्कूलों में किया अवकाश घोषित
धौलपुर जिले में पिछले 15 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। ये बरसात के इस सीजन की सबसे अधिक बरसात है। इस दौरान जिलेभर में 21.88 इंच बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश धौलपुर शहर में तथा सबसे कम बारिश सैंपऊ कस्बे में दर्ज की गई है। वही अधिक बारिश से तीर्थराज मचकुंड सरोवर धौलपुर में वर्ष 1979 का रिकॉर्ड टूट गया है। सरोवर पानी से लबालब भर गया है और उसका पान