धौलपुर: बिछिया गांव के पास डाबरी पूरा टापू पर बकरी चराने गए लोग टापू पर फसें, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात को कोतवाली थाना पुलिस ने एसडीआरएफ टीम के साथ रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी लोग पशु चराने के लिए गए हुए थे। जो लौटते वक्त बारिश की वजह से जलभराव होने के कारण टापू पर फस गए। अन्य ग्रामीणों के द्वारा प्रशासन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक सभी को सुरक्षित बाहर निकल लिया।