धौलपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक
प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि बजट घोषणा 2024-25 को समयबद्ध पूर्ण करने एवं नियमित मॉनिटरिंग कर समस्त अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय रहकर कार्य करें। जिससे राज्य सरकार के द्वारा धौलपुर जिले में की गई घोषणाऐं समय पर पूर्ण हो सकें। जिला प्रभारी मंत्री बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार धौलपुर में समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।