गोह: गोह स्थित अंदर बाजार से खेल रहे बच्चे से सोने का लॉकेट चोरी करने वाले 2 युवक गिरफ्तार
गोह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन वर्षीय बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान गोह अंदर बाजार निवासी चंदन कुमार उर्फ चंदू तथा सुंदरपुर निवासी यश कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोह अंदर बाजार निवासी मनीष कुमार का तीन वर्षीय