भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में सख्त पुलिस एक्शन: नाकाबंदी अभियान में संदिग्ध वाहनों की जांच, नियम तोड़ने वालों पर की गई कार्रवाई
भीलवाड़ा शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने सघन तलाशी और नाकाबंदी अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे से शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर एक साथ शुरू किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने हर संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी बारीकी से जांच की।