गंगा की लहरों में बहे युवक के लिए देवदूत बनी रेस्क्यू टीम, 200 मीटर पीछा कर सुरक्षित निकाला
धामपुर: धामपुर तहसील के ग्राम चंदनकोट (गल्ला खेड़ी) निवासी राजीव (40 वर्ष), पुत्र नंदकिशोर, आज दोपहर गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। जलस्तर और बहाव तेज होने के कारण वे अनियंत्रित होकर बहने लगे। घाट पर मुस्तैद रेस्क्यू टीम ने बिना समय गंवाए अदम्य साहस का परिचय दिया और लगभग 200 मीटर तक पीछा कर राजीव को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया। प्राथमिक चिकित्सा और स्वास्थ्य जांच के बाद उनकी स्थिति सामान्य पाई गई, जिसके उपरांत उन्हें उनके साथी विनोद एवं अन्य परिजनों को सौंप दिया गया।