आज दिनांक 12 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग कैमूर के द्वारा इटाधी स्थित संयुक्त श्रम भवन में बाल श्रम के विरुद्ध शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्रम अधीक्षक , सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कार्यालय कर्मी इत्यादि मौजूद रहे। तत्पश्चात एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर बल श्रम के विरुद्ध प्रचार प्रसार हेतु जिले में रवाना किया गया। साथ ही इस अवसर पर बाल श्रम निषेध की मुद्दे पर एक चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन भेकास स्थित महिला आई टी आई में किया गया जिसकी मूल थीम "बाल श्रम को लाल कार्ड" थी जो इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय थीम भी थी। इस मौके पर जिला स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों एव कारखानों यथा नवरंगराय एग्रो, यश लक्ष्मी इकोपैक, पतंजलि बिस्किट फैक्ट्री इत्यादि का भी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों द्वारा भ्रमण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर लिच्छवी भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जहां मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं सहभागियों को श्रम अधीक्षक श्री चंदन कुमार द्वारा बाल श्रम के विरुद्ध सामूहिक शपथ ग्रहण भी कराया गया।
विदित हो कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी तरह का कार्य करवाना एवं 14 से 18 वर्ष के बच्चों से जोखिम भरे कार्य करवाना बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत एक संज्ञेय अपराध है जिसमें दोषी पाए जाने पर 2 वर्ष तक का कारावास एवं 50 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
Bhabua, Kaimur | Jun 12, 2026