कवर्धा: नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कवर्धा से पांडातराई पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
मामला पांडा तराई थाना क्षेत्र का है।जहा आरोपी प्रदीप रघुवंशी ने उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम खंडसरा ने नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगा लेजाकर कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने कवर्धा से गिरफ्तार कर धारा 366,376 और पाक्सो एक्ट के तहत कवर्धा के जिला जेल में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।