बिंदकी: दरबेशाबाद गांव में मामूली कहासुनी के बाद दंपति के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के दरबेशाबाद गांव में मंगलवार की सुबह मामूली कहासुनी में सोनू उम्र 30 वर्ष तथा उसकी पत्नी सीनम उम्र 28 वर्ष के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। पीड़ित दंपति मंगलवार की सुबह 8 बजे पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत किया कि पांच लोगों ने मारपीट की है।पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।