नईसराय: नई सराय थाना क्षेत्र के डूंगासरा गांव में, सुबह तराजू से लटका मिला शव, शराब के नशे में देर रात लौटा था घर
नईसराय थाना क्षेत्र के डुंगासरा गांव में एक युवक ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताते हैं कि मृतक की पत्नी एक विवाह समारोह में शामिल होने गई थी।रविवार देर रात युवक शराब के नशे में अपने घर आया था। सोमवार सुबह उसका शव घर पर लगी चक्की के तराजू पर लटका मिला। डूंगासरा गांव में मंदिर के पास रहने वाले देवेंद्र ने फांसी लगाई है।