चौगाईं: बंजरिया गांव: 3 कट्ठा जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को गड़ासे से काटा, पत्नी और भतीजा भी जख्मी
Chaugain, Buxar | Apr 26, 2026 मुरार थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में रविवार सुबह 7 बजे हुए जमीन विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। महज तीन कट्ठा जमीन को लेकर हुए झगड़े में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की गड़ासे से हत्या कर दी, जबकि मृतक की पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा यादव का अपने बड़े भाई अक्षयबर यादव से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।