लखीमपुर: ढखेरवा रोड पर बाइक सवार दो लोग आवारा गोवंश से टकराए, सड़क हादसे में मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर
लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र के नयागांव गांव में मातम का सन्नाटा छा गया। गांव निवासी श्याम सुंदर शुक्ला ने बताया कि उनकी पत्नी करुणा शुक्ला अपने पुत्र शिवेंद्र के साथ बाइक से अपने मायके जम्हौरा गांव जा रही थीं। रास्ते में जब वे पढ़ुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढ़खरेवा रोड पर जम्हौरा गांव के पास पहुंचीं, तभी अचानक बाइक के सामने आवारा गोवंश आ गया था।