लखीमपुर: यातायात माह में एसडीएम का नियम तोड़ना बना चर्चा का विषय, बिना नंबर प्लेट के सरकारी वाहन से पहुंचे कलेक्ट्रेट
लखीमपुर खीरी जिले यातायात माह के बीच अधिकारियों द्वारा ही नियम तोड़ना अब सुर्खियों में है। मंगलवार को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित तहसीलवार समीक्षा बैठक के दौरान पलिया तहसील के एसडीएम अवनीश कुमार सिंह बिना नंबर प्लेट लगी सरकारी गाड़ी से पहुंचे। मौके पर मौजूद पत्रकार जब बिना नंबर प्लेट वाहन के बारे में सवाल किया तो एसडीएम भड़क गए।