लखीमपुर: तालपुर गांव में अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा ऑटो, घायल अधेड़ ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के तालपुर गांव में उस समय गम का माहौल छा गया जब गांव के विद्याराम पुत्र नत्थू की इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक के छोटे भाई बब्बू ने जानकारी देते हुए बताया है कि बीते 5 अक्टूबर 2025 को विद्याराम ऑटो रिक्शा से कहीं जा रहे थे, तभी गांव के पास ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में विद्याराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे।