लखीमपुर: राजापुर चौराहा पर यातायात माह का मजाक बन रहा है, टीएसआई के सामने से गुजरते रहे ओवरलोड वाहन और बिना हेलमेट सवार
लखीमपुर खीरी जिले में जहां एक तरफ प्रशासन द्वारा यातायात माह चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदारों की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है।जहां आज मंगलवार को लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर चौराहे पर खड़े टीएसआई सचिन गंगवार के सामने से ओवरलोड वाहन और बिना हेलमेट के बाइक सवार बेखौफ होकर गुजरते नजर आए।