लखीमपुर: टेढ़ेनाथ मंदिर दर्शन से लौट रही 12 वर्षीय मासूम बच्ची की सड़क हादसे में हुई मौत, लिलौटीनाथ मंदिर मोड़ के पास हुआ हादसा
लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोकरिहा गांव निवासी करीब 12 वर्षीय मासूम बच्ची आंचल पुत्री शैलेन्द्र सिंह अपने परिजनों के साथ टेढ़नाथ मंदिर दर्शन करने गई थी। दर्शन के बाद परिवार खुशी-खुशी घर लौट रहा था, तभी रास्ते में शारदानगर रोड पर लिलौटीनाथ मंदिर मोड़ के पास उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे रोक दी और सभी लोग नाश्ता करने लगे।