आगर: कलेक्टर प्रीति यादव का निर्देश: सीएम हेल्पलाइन में 'डी' ग्रेडिंग वाले विभाग स्थिति सुधारें
सीएम हेल्पलाइन निराकरण में ’डी’ ग्रेडिंग प्राप्त विभागों के कारण प्रदेश स्तर पर पूरे जिले का परफॉर्मेंस प्रभावित होता है।आगामी बैठक से पूर्व सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण कर ग्रेडिंग सुधारे,अन्यथा कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।कलेक्टर प्रीति यादव ने सोमवार दोपहर 12 बजे कलेक्टर सभा कक्ष में समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक निर्देश दिए।