आगर: आगर में विधायक मधु गहलोत करा रहे 551 कन्याओं का निःशुल्क सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री व बागेश्वर धाम होंगे शामिल
भाजपा विधायक मधु गेहलोत द्वारा आयोजित भव्य निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन इस वर्ष और भी विशाल स्वरूप में होने जा रहा है।पिछले वर्ष 151 जोड़ों का विवाह हुआ था, वहीं इस बार संख्या बढ़कर 551 तक पहुँच गई है।आयोजन 14 दिसंबर को नरवल रोड स्थित नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा और 11 से 12 बजे के बीच पारंपरिक विधि-विधान से फेरे कराए जाएंगे।