आगर: कांगनीखेड़ा जोड़ पर बस का समय पूछने पर खेड़ी गुराडिया के एक शख्स के साथ मारपीट
कांगनीखेड़ा जोड़ पर बस का समय पूछने पर ग्राम खेड़ी गुराडिया के रहने वाले 40 वर्षीय विक्रम सिंह सौंधीया के साथ अर्जुन पिता नवीन नाई ने सोमवार दोपहर 2 बजे कुल्हाड़ी से मारपीट की। जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई। फरियादी विक्रम सिंह घटना के बाद आगर कोतवाली थाने पहुंचे जहां से पुलिस उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल आगर लेकर आई जहां उनका उपचार किया गया।