कुर्था: बेलखरी गांव के पास बड़ी कार्रवाई, 175 लीटर बीयर और विदेशी शराब बरामद
Kurtha, Arwal | May 27, 2026 बेलखरी गांव के समीप गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पैन से करीब 175 लीटर बीयर एवं विदेशी शराब बरामद किया। बताया जाता है कि पुलिस को अवैध शराब के भंडारण एवं तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में शराब जब्त कर लिया गया, जबकि धंधेबाज मौके से फरार हो गए।