गम्हरिया: गम्हरिया में रेडीमेड दुकान पर फायरिंग, तीन अपराधी फरार
गम्हरिया थाना से महज 500 मीटर दूर डाकघर के समीप सोमवार रात फिजा रेडीमेड दुकान पर फायरिंग से दहशत फैल गई। दुकानदार के अनुसार, काले रंग की अपाचे बाइक से हेलमेट पहने तीन अपराधी पहुंचे और एक ने काउंटर पर गोली चला दी। वारदात के बाद तीनों फरार हो गए। पुलिस ने मौके से खोखा बरामद कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।