सहाड़ा: सहाड़ा पंचायत समिति में हुई जनसुनवाई में विधायक पितलिया एक्शन मोड में दिखे, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा पंचायत समिति में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान विधायक लादूलाल पितलिया एक्शन मोड में नजर आए। जनसुनवाई में जमीन कब्जे, जानलेवा बिजली लाइन और धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों पर विधायक ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।