मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्द कहने के आरोप में पुलिस ने एहसान नामक युवक को गिरफ्तार किया है।
आरोपी का एक वीडियो सोशल Media पर वायरल हुआ था, जिसमें वह मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी एहसान को गिरफ्तार कर थाने लाया, जहां उसने कान पकड़कर माफी मांगी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा ऐसी हरकत न करने की बात कहता दिखाई दे रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Jun 4, 2026