अंबिकापुर: अंबिकापुर में महिला हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, जानकारी दी जिलाध्यक्ष सीमा सोनी
अंबिकापुर शहर के महामाया द्वार क्षेत्र में 3 अप्रैल की दरमियानी रात हुई महिला की जघन्य हत्या के मामले में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से शहरवासियों में असुरक्षा का भाव बढ़ता जा रहा है। इसी आक्रोश को स्वर देते हुए कांग्रेस के द्वारा अंबिकापुर में कैंडल मार्च निकाला गया।