झांसी: झांसी में 56 एनकाउंटर करने वाले SOG प्रभारी और 7 टुकड़ों में काटी गई महिला के मर्डर का खुलासा करने वाले SI को मिला मेडल
Jhansi, Jhansi | Jan 26, 2026 झांसी में 56 हाफ एनकाउंटर करने वाले एसओजी प्रभारी जितेंद्र तक्खर को डीजीपी ने रजत पदक से नवाजा है। वहीं, 7 टुकड़ों में काटी गई महिला के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने वाले तत्कालीन टोड़ी फतेहपुर थाना प्रभारी SI अतुल कुमार को भी मेडल दिया गया है। दोनों को गणतंत्र दिवस के मौके पर मेडल दिए गए हैं। झांसी के खाते में 9 पदक आए है।