भभुआ: सोनहन थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Bhabua, Kaimur | Apr 12, 2026 मिली जानकारी के अनुसार सोनहन थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से न्यायालय के निर्गत आदेश पर एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी से पूछताछ के बाद पुलिस ने वारंटी को रविवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सोनहन थाने की पुलिस ने बताया गिरफतार वारंटी दिलीप कुमार बहुवन गांव का रहने वाला बताया जाता है।