तखतपुर: बिल्हा में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, दीवार से सटाकर मकान बनाने को लेकर हुआ था विवाद, एक माह से थे फरार
बिल्हा में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार दीवार से सटाकर मकान बनाने को लेकर हुआ था विवाद, एक माह से थे फरार शुक्रवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार, बिल्हा पुलिस ने डोडकी में मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार रामजीवन यादव और रामू यादव को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बांस के डंडे और मोटरसाइकिल जब्त की गई।