विदिशा: भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी केंद्रीय कृषि मंत्री और प्रभारी मंत्री से भोपाल में मिले, किसानों की समस्याएं बताईं
इन दिनो गेहूं उपार्जन के कार्य में आ रही परेशानी, देरी और बार-बार गेहूं चना रिजेक्ट होने की शिकायत लेकर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी जो जिले के अलग-अलग हिस्सों से एकत्रित हुए थे। शुक्रवार शाम 4 बजे भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले, विस्तार से किसानों की समस्याओं से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हे जल्द हल करने की मांग की है।