जहानाबाद: विभिन्न स्थानों पर लगे फुटपाथ दुकानों के दुकानदारों से पुलिस पदाधिकारियों ने चिन्हित स्थानों पर दुकान हेतु की अपील
शहर के विभिन्न स्थानों पर फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों से एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह एवं यातायात एसडीओ ने बात चीत कर शहर में जाम की समस्या से मुक्ति हेतु चिन्हित स्थानों पर दुकान लगाने हेतु दिए गए दिशा निर्देशों का पालन हेतु अपील किया ताकि शहर को जाम मुक्त रखा जा सके। पदाधिकारियों के समझाने पर कई दुकानदार द्वारा पहल किया गया।